बरेली: लाइट मेट्रो प्रोजेक्ट की रफ्तार पर निगम की सुस्ती से लगा ब्रेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में लाइट मेट्रो चलाने की तैयारी में नगर निगम सुस्त हो गया है। सीएमपी ( काम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान) का ड्राफ्ट बनाकर शांत हो गया है। फाइनल रिपोर्ट बीडीए को नहीं सौंपी है। इससे लाइट मेट्रो का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

ये भी पढ़ें- बरेली: कुतुबखाना पुल को लेकर दुकानदारों में रोष, कहा- कछुआ गति से हो रहा पुल का निर्माण

लाइट मेट्रो चलाने के लिए जिस तरह से बीडीए ने तेजी दिखाई, उससे सात माह में मेट्रो संचालन के लिए डीपीआर बनने की स्थिति आ गई, लेकिन इसमें नगर निगम ने सक्रियता नहीं दिखाई। नगर निगम को सीएमपी रिपोर्ट देनी है। इस रिपोर्ट के आधार पर किस क्षेत्र में वाहनों का आवागमन व नागरिकों की आवाजाही ज्यादा है। इसका आकलन किया जाएगा। 

हालांकि, बीडीए को सीएमपी का ड्राफ्ट मिल चुका है। उसी आधार पर लाइट मेट्रो के स्टापेज और संचालन का आकलन कर लिया गया है, लेकिन फाइनल रिपोर्ट नहीं मिलने से अगली कार्यवाही पूरी नहीं हो पा रही है। फाइनल रिपोर्ट मिलने पर एक बैठक के बाद लाइट मेट्रो के लिए डीपीआर बनने की कार्यवाही शुरू होनी है। निगम से फाइनल रिपोर्ट लेने के लिए बीडीए इसी सप्ताह पत्राचार करेगा। 

मई 2022 में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद ही वीसी जोगिन्दर सिंह ने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया था। यही कारण है कि सात माह में मेट्रो की संभावना तलाशने के लिए राइट्स कंपनी के साथ मिलकर बीडीए मेट्रो की डीपीआर तैयार करवाने की स्थिति में आ गया । इस प्रोजेक्ट पर तीन हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- बरेली: शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

 

 

संबंधित समाचार