शाहजहांपुर: केआर. ग्रुप का फर्टिलाइजर के क्षेत्र में प्रवेश, इफ्को के साथ हुआ करार
प्रतिदिन डेढ़ लाख बोतल तरल यूरिया का होगा उत्पादन
शाहजहांपुर, अमृत विचार। महानगर के औद्योगिक समूह केआर ग्रुप अब तरल यूरिया बनाने वाला देश का पहला निजी समूह बनने जा रहा है। यह देश के किसानों के हित में एक क्रांतिकारी आगाज किया है। सोमवार को नई दिल्ली के इफ्को भवन में समूह के चेयरमैन माधव गोपाल अग्रवाल और प्रबंध निदेशक अर्जुन अग्रवाल ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: बेटे का मजाक पापा को पड़ गया भारी, उठा ले गई पुलिस
समूह के चेयरमैन माधव गोपाल अग्रवाल एवं प्रबंध निदेशक अर्जुन अग्रवाल ने अमृत विचार को मोबाइल पर बताया कि देश की प्रतिष्ठित उर्वरक कंपनी इफको ने उनके साथ यानी नैनो फर्टिलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
नैनो फर्टिलाइजर्स के लिए समर्पित एक नई कंपनी नैनो यूरिया (तरल) उर्वरक की प्रत्येक 500 मिलीलीटर बोतल की डेढ़ लाख बोतलों का निर्माण करेगी, जिसके तहत डेढ़ लाख बोतल नैनो यूरिया की प्रतिदिन क्षमता के हिसाब से इफको लिमिटेड और नैनो एफएमओयू साइन किया गया है। बताया कि इफ्को के अलावा नैनो यूरिया बनाने का यह पूरे देश का पहला प्राइवेट औद्योगिक प्रतिष्ठान होगा।
इस उद्योग को लगाने में लगभग 200 करोड़ का निवेश होगा। इससे कंपनी से जहां एक ओर देश के किसानों को लाभ होगा, वहीं युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान इफ्को भवन में उनके ग्लोब एमडी यूएस अवस्थी, माधव गोपाल और उनके कॉर्पोरेट सचिव सरदार विजेंद्र सिंह और अर्जुन अग्रवाल मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: मकान की तीसरी मंजिल से कूदकर व्यक्ति ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
