बरेली: सावन के अंतिम सोमवार को मंदिर में भक्तों की दिखी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सावन के अंतिम सोमवार को मंदिर में भक्तों की काफी संख्या में भीड़ देखी गई। भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। मंदिरों में बोल बम के नारे गूंज रहे थे। महामारी के इस दौर में आस्था का महीना सावन भी कई नए अहसास लेकर आया है। भगवान शिव के प्रिय महीने …

बरेली,अमृत विचार। सावन के अंतिम सोमवार को मंदिर में भक्तों की काफी संख्या में भीड़ देखी गई। भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। मंदिरों में बोल बम के नारे गूंज रहे थे। महामारी के इस दौर में आस्था का महीना सावन भी कई नए अहसास लेकर आया है। भगवान शिव के प्रिय महीने सावन का शुभारंभ व समाप्ति का दिन इस बार महासंयोग के साथ हुआ।

हर साल लाखों कांवरियों से पटे रहने वाले नाथ नगर के मंदिरों में इस बार सिर्फ सुरक्षा में तैनात खाकीधारी जवान ही दिख रहे थे। लेकिन तीसरें और पांचवे यानि अंतिम सोमवार को मंदिर में भक्तों की संख्या काफी देखी गई। वहीं, श्रावण पूर्णिमा के दिन व्रत रखने, पूजा करने का विशेष महत्व होता है। आज श्रावण पूर्णिमा का दिन इसलिए भी विशेष था क्योंकि आज सावन का अंतिम सोमवार है। इस वर्ष सावन माह का प्रारंभ सोमवार से हुआ था और इसका समापन भी सोमवार से हो रहा है। श्रावण पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का भी त्योहार मनाया गया है। श्रावण पूर्णिमा के दिन भगवान शिव की आराधना के साथ भक्तों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रियजनों और शुभचिंतकों को श्रावण पूर्णिमा की बधाई संदेश भेजें।

त्रिवटीनाथ मंदिर के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि पवित्र सावन के अंतिम सोमवार को भक्तों की संख्या में काफी देखी गई। भक्तों को सैनेटाइज व थर्मल स्क्रीनिंग से चैक कर ही दर्शन शिवालय में दर्शन दिए गए। तपेश्वर नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी विश्न शर्मा ने बताया कि भक्त पहले के मुताबिक इस सोमवार को ज्यादा संख्या में आए थे। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूजा अर्चना करवाई गई।

अलखनाथ मंदिर के पुजारी नरेंद्र गिरि ने बताया कि सुबह से ही भक्त मंदिर आना शुरू हो गए थे। लाइन में लग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पाइप के जरिए जलाभिषेक करवाया गया। मढ़ीनाथ मंदिर के महंत विशाल गिरि ने बताया कि शिवालय में तीन लोगों को जाने की अनुमति दी जारी थी। इससे पहले भक्तों को सैनेटाइज किया जा रहा था।

संबंधित समाचार