अलीगढ़ : पांच जनवरी को गुरू गोविंद सिंह जयंती की छुट्टी निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अलीगढ़। जिले में आगामी पांच जनवरी को पूर्व में घोषित गुरू गोविन्द सिंह जयंती का सार्वजनिक अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। बीते 29  दिसंबर को गुरू गोविंद सिंह जयंती का अवकाश दिया गया था। 

अलीगढ़ के जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के मुताबिक, शासन द्वारा साल 2023 के लिये घोषित अवकाश की सूची में पांच जनवरी को त्रृटिवश गुरू गोविन्द सिंह जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।

गुरू गोविन्द सिंह जयंती का सार्वजनिक अवकाश 29 दिसम्बर 2022 को घोषित होने की दशा में अब 5 जनवरी को निर्गत अवकाश निरस्त किया किया गया है।

यह भी पढ़ें:-आगरा : नए साल में 7.5 करोड़ रुपये की शराब गटक गए ताजनगरी के लोग

संबंधित समाचार