झांसी:  जेल में बंद सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की प्रशासन ने कोठी की कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, झांसी।  कुख्यात लेखराज सिंह यादव को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश करने के मामले में समाजवादी पार्टी के गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव पिछले 3 महीनों से जेल में बंद है। मंगलवार को प्रशासन ने उनकी आरटीओ ऑफिस के पास स्थित कोठी को कुर्क कर दिया।

 कई थानों की पुलिस के साथ पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने 2 करोड़ 33 लाख रुपए कीमत की उनकी कोठी को सील कर दिया। बता दें कि इससे पहले भी दीप नारायण सिंह यादव की एक अरब तीस करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज होने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : गायों को सर्दी से बचाने के लिए पहनाया कोट

 

संबंधित समाचार