मेरठ: 6 जनवरी को आवारा पशुओं के साथ कमिश्नरी पहुंचेंगे भाकियू कार्यकर्ता, 5 को एकत्रित करेंगे आवारा पशु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। मेरठ में बैंक कर्मी के अलावा एक महिला की आवारा गोवंश के हमले से हुई मौत के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं मैं 6 जनवरी को आवारा पशुओं के साथ कमिश्नरी कूच करने का ऐलान किया है। 

ये भी पढ़ें- मेरठ: होटल के कमरे में युवक की आत्महत्या, कानपुर निवासी को ठहराया जिम्मेदार

बैंक कर्मी समेत 2 की हुई थी मौत
मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में रविवार को आवारा गोवंश के हमले से बैंक कर्मी और मीरपुर निवासी एक महिला की मौत हो गई थी। इससे पहले भी हिंसक हो रहे आवारा गोवंश के हमलों से कई लोग चोटिल व मौत का शिकार हो चुके हैं। परंतु, प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आवारा गोवंश लगातार किसानों की फसल नष्ट कर रहे हैं, साथ ही सड़क व हाईवे पर दुर्घटना का सबब बन रहे हैं। 

बैठक में लिया निर्णय, 6 जनवरी को कमिश्नरी करेंगे कूच
बैठक का आयोजन मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता लव भराला के आवास पर हुआ। एनसीआर महासचिव मनोज त्यागी ने कहा कि बेसहारा पशु किसानों के लिए मौत का पर्याय बन गए हैं। आवाज उठाने पर पीड़ितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जा रहे हैं। बताया कि 6 जनवरी को आवारा पशुओं के साथ कार्यकर्ता कमिश्नरी कूच करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

दौराला फ्लाईओवर के नीचे 5 जनवरी को एकत्रित करेंगे आवारा पशु
 मनोज त्यागी ने बताया कि 6 जनवरी को आवारा पशुओं के साथ कमिश्नरी कूच करने से पहले कार्यकर्ता किसानों के साथ मिलकर 5 जनवरी को आवारा पशुओं को एकत्रित करेंगे। सभी पशुओं को दौराला फ्लाईओवर के नीचे लाया जाएगा। यहां, से 6 जनवरी को कार्यकर्ता किसानों के साथ कमिश्नरी के लिए रवाना होंगे। बैठक में संगठन मंत्री राजकुमार, मिन्टू अहलावत, रविंद्र दौरालिया, आकाश सिरोही, प्रशांत सकौती, उपेन्द्र भराला, अजय, जगसोरन, अमित जाखड़ आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- मेरठ पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, स्कूटी समेत चार बाइक बरामद

 

संबंधित समाचार