रुद्रपुर: मारपीट-फायरिंग के आरोपियों के घर पुलिस ने नोटिस चस्पा किए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। वर्ष 2022 में गांव रायपुर में फायरिंग एवं मारपीट के फरार चल रहे आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा कर मुनादी करवाई। बावजूद इसके आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो पुलिस कुर्की की कार्रवाई कर सकती है।
बताते चलें कि वर्ष 2022 में गांव रायपुर में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।

इसमें दोनों पक्षों की ओर जमकर मारपीट और फायरिंग की गई थी। इस घटना में दोनों ओर से लोग भी घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई करते हुए 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर 10 से 12 लोगों की गिरफ्तारी की थी। मामले की जांच कर रहे एसआई महेश कांडपाल ने बताया कि इस मामले में 21 के खिलाफ मुकदमा दर्ज  हुआ था।

मामले में एक दर्जन से अधिक की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि कई पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इसपर पुलिस ने जगीर सिंह, मुख्तयार सिंह निवासी रायपुर के विरुद्ध न्यायालय में याचिका डालकर 82 की कार्रवाई को आवेदन किया था। जिस पर न्यायालय द्वारा अनुमति देने के बाद आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा कर गांव में मुनादी कराई है। बावजूद इसके आरोपियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण या फिर गिरफ्तारी नहीं दी। तो 83 की कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घरों की कुर्की की जाएगी।

संबंधित समाचार