रामपुर : मिलक के लोकतंत्र सेनानी पंचतत्व में विलीन, सलामी के साथ दी गयी अंतिम विदाई

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

image 12रामपुर/मिलक, अमृत विचार। मिलक के मोहल्ला नसीराबाद निवासी 80 वर्षीय श्रीनारायन मिश्रा ने मंगलवार को दुनिया से विदा ले ली। वे लोकतंत्र सेनानी थे।अंत्योष्टि स्थल पर तहसील स्तरीय अधिकारियों ने पुष्पांजली अर्पित  की तथा सलामी देकर ससम्मान अंतिम विदाई दी।   

देश में आपातकालीन के दौरान आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम (मीसा) के दौरान उन्हें रामपुर में गिरफ्तार  किया गया था। उन्होंने कई माह जेल में बिताये थे। इसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार से लोकतंत्र सेनानी का दर्जा प्राप्त हुआ था।  2006 से उन्हें लोकतंत्र सेनानी के रूप में पेंशन भी मिल रही थी।

अपने जीवन काल में उन्होंने  राजनीतिज्ञ के रूप में  विभिन्न पदों पर अहम भूमिका निभायी थी। अंत्योष्टि स्थल पर पहुंचे एसडीएम अमन देवल, तहसीलदार राकेश चंद्रा, कोतवाल राजेश वैशला ने क्षेत्र की जानी मानी हस्तियों के साथ पुष्पांजली अर्पित की तथा राजकीय सम्मान के साथ सलामी देकर अंतिम विदाई दी। रामपुर पुलिस लाइन से पहुंची सलामी गार्द ने  सलामी दी।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : पाकिस्तान में हुई रजा लाइब्रेरी में रखे इल्मी खजाने की चर्चा

संबंधित समाचार