बरेली: सेना के छह जवान समेत 134 कोरोना पॉजिटिव, चार संक्रमितों की मौत
बरेली,अमृत विचार। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी 134 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग मात्र 86 लोगों को ही ट्रेस कर पाया है। वहीं सोमवार को चार संक्रमितों की भी मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की मौत का …
बरेली,अमृत विचार। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी 134 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग मात्र 86 लोगों को ही ट्रेस कर पाया है। वहीं सोमवार को चार संक्रमितों की भी मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा अब 73 पहुंच गया है।
जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि सेना में छह जवान के अलावा किला एक, जिला जेल एक, फतेहगंज पूर्वी एक, सैपुर एक, मौहल्ला ऊंचाा, मोहल्ला माहदेव दो, मोहल्ला पारा दो, शास्त्री में तीन, इज्जतनगर में एक, गांव खतरा एक, मढ़ीनाथ दो, गांधी चौकी एक, मलूकपुर में दो, इस्लाम नग एक, एसबीआई कॉलोनी में फिर दो लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है।
बीते दिनों से यहां पर लगातार मरीज सामने आ रहे हैं। वैष्वपुरम एक, राजेंद्र नगर दो, साउथ रेलवे कॉलोनी एक, इंद्रा नगर एक, सिविल लाइंस एक, आजाद नगर कॉलोनी तीन, कटरा चांद खां एक, पुराना शहर एक, मीना मस्जिद एक, लाल फाटक कांधरपुर एक, ग्रीन वैली तीन, चहाबाई तीन, सुभाष नगर एक, बिसलपुर एक, फ्रेंड एंक्लेव गांधी नगर एक, नारायण हॉसपीटल एक, बिथरी चैनपुर एक, डिफेंस कालोनी एक, केशवपुरम एक, मनकारा एक, एसआरएमएस के चिकित्सक आवास में एक समेत एक अन्य को संक्रमण की पुष्टि हुई है।
सिमरा में एक, रामगंगानगर कालोनी एक, बीडीए कालोनी एक, सीएचसी फतेहगंज में एक स्वास्थ्यकर्मी, सिकरापुर एक, सिरोही एक, कौड़ाहपीर एक, भैरवनाथ दो, राजश्री एक, सिंधु नगर दो, प्रेमनगर दो, मकरंदपुर दो हजियापुर एक, बादशाह नगर एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
लाजपत नगर और अख्तियारपुर भोजीपुर में एक एक परिवार संक्रमित
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हुई सूची में लाजपत नगर और अख्तियारपुर भोजीपुर में एक एक परिवार कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। लाजपतनगर में परिवार के चार सदस्य है तो वहीं अख्तियारपुर भोजीपुर में पति-पत्नी और दो बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
एक शाहजहांपुर निवासी तो 48 का नहीं चल सका पता
सोमवार की जारी कोरोना संक्रमित मरीजों की सूची में एक शाहजहांपुर का निवासी युवक है। यह युवक यहां किसी कार्य से आया था। जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, 48 लोग ऐसे हैं। जिनका कोई पता नहीं है।
चार और कोरोना संक्रमितों की मौत, आंकड़ा 73 पहुंचा
शहर के रोहली टोला निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। इनकी रिपोर्ट सोमवार की दोपहर आई, जबकि रविवार रात्रि को ही इनकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि यह अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे। वहीं सिविल लाइन्स निवासी 50 वर्षीय महिला को रविवार को ही कोरोना की पुष्टि हुई थी। इनका उपचार शहर के बाहर निजी मेडिकल व कोविड अस्प्ताल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार को कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने पर इन्हें कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था।सोमवार को उपचार के दौरान इनकी भी मौत हो गई।
इनके अलावा रहपुरा जागीर निवासी 57 वर्षीय बुजुर्ग हैं। बताया जा रहा हैकि यह हृदयरोगी थे, जिसका उपचार एक निजी चिकित्सक से चल रहा था। निजी लैब से जांच कराईथी। जिसमें पॉजिटिव आने पर भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सोमवार को इनका निधन हो गया। तो वहीं उगला जागीर निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग हैं, रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सोमवार की शाम को इनकी मृत्यु हो गई। जिला सर्विलांस अधिकारी डा.अशोक ने बताया कि सोमवार को चार कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है, जिसमे दो मरीजों का उपचार कोबिड हॉस्पिटल में चल रहा था, एक निजी अस्पताल और एक व्यक्ति की रविवार देर रात मौत हुई है । सोमवार की दोपहर में उसकी रिपोर्ट प्राइवेट लैब से पॉजिटिव आयी है, प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गयी है।
