प्रदेश के बुनकरों को बिजली के बिल दी जाएगी सब्सिडी : सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में ढाई लाख से अधिक की संख्या में बुनकर पॉवरलूम से जुड़े हुए है। यह पेशा उनकी आजीविका एक मात्र साधन हैं। हमें बुनकरों को प्रोत्साहित करना है। कहा कि बिजली चोरी को शिकंजा कसते हुए यूपी के बुनकरों को बिजली के बिल में आवश्यक सब्सिडी दी जाए।

सीएम ने कहा कि विद्युत विभाग को इस विचार करना चाहिए और इसको लेकर व्यवस्था बनाएं। सीएम योगी ने एमएसएमई बुनकर योजना के संबंध में प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया। इस दौरान सीएम ने बिजली की खपत और उस पर दी जाने वाली सब्सिडी को लेकर अधिकारियों से चर्चा भी की। कहा कि बुनकरी व्यवसाय से जुड़े प्रदेश के बड़े सेंटर जैसे अम्बेडकर नगर, वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, मेरठ आदि जनपदों के सम्भ्रांत बुनकर व्यवसायियों से बात करें और उनकी राय लें।

सीएम ने कहा कि हम अभी सोलर पैनल के इंस्टाल के लिए 30 हजार रुपए तक सब्सिडी दे रहे हैं। इसके लिए बुनकरों को प्रोत्साहित करें। मिशन मोड पर इस पर काम करें। पावर कंजम्पशन का मूल्य हर हाल में पावर कारपोरेशन को मिले यह भी सुनिश्चित करें।सीएम योगी ने कहा कि हमारे बुनकर आज भी पुरानी तकनीक पर कार्य कर रहे हैं। मार्केट में आज नई तकनीक और डिजाइन आ गयी हैं। बुनकरों को जल्द से जल्द अपग्रेड करते हुए उनके उत्पादों को समयानुकूल बनाएं। उनके डिजाइन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : सौतेले पिता ने कई बार किया था दुष्कर्म का प्रयास, इसीलिए बेटी ने उतारा मौत के घाट

संबंधित समाचार