गोवा हवाई अड्डे का नाम मनोहर पर्रिकर पर रखे जाने को मंत्रिमंडल ने दी कार्योत्तर मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के चार बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत मनोहर पर्रिकर की स्मृति में मोपा स्थित ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय का नामकरण ‘मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा- मोपा’ करने को बुधवार को कार्योत्तर मंजूरी प्रदान कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई । 

ये भी पढ़ें- हरित हाइड्रोजन मिशन को मंजूरी, आठ लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद 

सरकारी बयान के अनुसार, गोवा राज्य के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप राज्य के मुख्यमंत्री ने गोवा के मोपा स्थित ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामकरण ‘मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट – मोपा’ के रूप में करने के प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल के सर्वसम्मत निर्णय की जानकारी दी थी। इसमें कहा गया है कि पर्रिकर को श्रद्धांजलि के रूप में गोवा के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामकरण 'मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा- मोपा, गोवा' करने को कार्योत्तर मंजूरी दे दी है। 

गोवा स्थित इस ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा दिसंबर, 2022 में किया गया था। बयान के अनुसार, आधुनिक गोवा के निर्माण में पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत डॉ. मनोहर पर्रिकर के योगदान की स्मृति में इस हवाई अड्डे का नामकरण उनके नाम पर किया गया है। 

ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से मकान के लिए आवंटित जमीन को करीब 95 हजार लाभार्थियों ने अस्वीकार किया 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा