नैनीताल: नाराज लोक कलाकार महा संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। संस्कृति विभाग उत्तराखंड में रजिस्टर्ड उत्तराखंड के लोक कलाकार संगठनों के 2019 से अब तक भुगतान न होने से नाराज लोक कलाकार महा संगठन ने बुधवार को एसडीएम के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी के नाम ज्ञापन भेजा है। 

ज्ञापन के अनुसार राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2019 से उत्तराखंड के लोक कलाकारों के बिलों का भुगतान नहीं किया है। इसके चलते कलाकारों को कार्यक्रम करने और आजीविका चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा जल्द से जल्द संस्कृति विभाग में रजिस्टर्ड कलाकारों के देयो का भुगतान किया जाए। कहा कि अगर जल्द से जल्द कलाकारों की मांग पूरी नहीं हुई तो वे लोग संस्कृति मंत्री का पुतला दहन कर उत्तराखंड में होने वाले कार्यक्रम का बहिष्कार करने पर मजबूर होंगे। 

इस दौरान कुमाऊं कलाकार महासंघ के कोषाध्यक्ष किशन लाल, कुमाऊं संरक्षक विनोद कुमार, इदरीश मलिक, पूजा, कविता, हरीश, ललिता, शुभम, सौरभ आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार