बरेली: नकदी समेत 8.50 लाख का सामान ले गई पत्नी, रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। शादी के एक वर्ष बाद पति को नशीला पदार्थ देकर विवाहिता 2.50 लाख रुपये समेत करीब 8.50 लाख रुपये का सामान समेट ले गई। पीड़ित ने थाना किला में पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: खेत पर जा रहे किशोर की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला हुसैन बाग निवासी आतिफ ने बताया कि उनका निकाह वर्ष अक्टूबर 2020 में सहारनपुर जिले के नयागांव नुक्कड़ निवासिनी शाकरा से हुआ था। शाकरा ने स्वयं को तलाकशुदा बताया, लेकिन उसने बार-बार कहने के बाद भी तलाक के दस्तावेज नहीं दिखाए। आतिफ के मुताबिक 1 अक्टूबर 2021 को पत्नी शाकरा ने उन्हें नशीला पदार्थ दे दिया, जिससे उनप हालत खराब हो गई। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

इसी दौरान शाकरा उनके घर में रखे 2.50 लाख रुपये और 12 तोला सोने के जेवर समेत चांदी के जेवर व अन्य सामान लेकर अपने मायके में चली गई। जब वह बुलाने पहुंचे तो पता चला कि शाकरा ने गर्भपात भी करा दिया है। शाकरा से जब उसने साथ चलने को तो उसके भाई सादिक, सोहिल, बहन शबाना, बहनोई उस्मान, मौसा जाकिर, मौसी फरजाना ने मारपीट करते हुए भगा दिया।

ये भी पढ़ें- बरेली: तीन से चार दिन तक और करेगी कड़ाके की ठंड परेशान, बढ़े बुखार, सर्दी-जुकाम के मरीज 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बिना पर्सनल सुरक्षा कर्मी के करने होंगे बांके बिहारी मंदिर में दर्शन, नए नियम से बदली बरसो पुरानी व्यवस्था 
Hockey India News: ऑस्ट्रेलियाई टिम व्हाइट के हाथों में खिलाड़ियों की कमान, जूनियर महिला हॉकी टीम का कोच किया गया नियुक्त
गोंडा : टूटकर गिरा बिजली का हाईटेंशन तार, युवक की दर्दनाक मौत, अधिशासी अभियंता व मुख्य अभियंता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
यश राज फिल्म्स ने शुरू की खास पहल, फिल्म इंडस्ट्री के बच्चों की Higher Education के लिए स्कॉलरशिप का एलान
जेवर लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेस वे परियोजना : बुलंदशहर के इन गांवों में शुरू हुआ भूमि अधिग्रहण, क्षेत्र के औद्योगिक विकास को लगेंगे पंख