बरेली: पशुओं को ठंड से बचाव को गोशाला में लगे अलाव और तिरपाल
बरेली, अमृत विचार। नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन में गोवंश को ठंड से बचाव के सभी शेडों में तिरपाल लगाई गई हैं। साथ ही अलाव की व्यवस्था भी की गई है। शेडों में तापमान बनाए रखने के लिए गोशाला में 20 हैलोजन लाइटें लगी हैं। 26 दिसंबर की देर रात नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स निरीक्षण को कान्हा उपवन पहुंची थीं। वहां गोशाला में उन्हें खुले में पशु घूमते मिले थे।
ये भी पढ़ें- बरेली: एलईडी दिलाने के नाम पर अधिवक्ता से 38 हजार की ठगी, रिपोर्ट दर्ज
गोशाला में गायों को ठंड से बचाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं दिखे तो नगर आयुक्त नाराजगी जताते हुए पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी को चेतावनी भी दी थी कि गोशाला की व्यवस्था में सुधार करें अन्यथा शासन को निलंबन के लिए संस्तुति करनी पड़ेगी। नगर आयुक्त के निर्देश का पालन 8 दिन बाद यह व्यवस्था करा दी गई है।
ये भी पढ़ें- बरेली: तीन से चार दिन तक और करेगी कड़ाके की ठंड परेशान, बढ़े बुखार, सर्दी-जुकाम के मरीज
