लखनऊ विश्वविद्यालय 21 जनवरी को नए परिसर में मनाएगा 65वां दीक्षांत समारोह,  मेडल व अवॉर्ड्स को लेकर भी तैयारी हुईं तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय लविवि 65वां दीक्षांत समारोह के दूसरे परिसर में 21 जनवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के अलावा भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक एवं राज्यसभा के सांसद डॉ. के. कस्तूरीरंगन दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चांसलर गोल्ड के 32, चक्रवर्ती मेडल के लिए 31 नाम आए हैं वहीं वाइस चांसलर मेडल के विजेता का चयन सात विद्यार्थियों में से किया जाएगा।

बुधवार को लविवि के कुलपति प्रो. आलोक राय ने बताया कि इस बार लखनऊ विश्वविद्यालय के दूसरे परिसर में 65वां दीक्षांत समारोह 21 जनवरी को आयोजित किया जाएगा उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह के यह नए परिसर में किए जाने के निर्देश कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के है। उधर, चांसलर व वाइस चांसलर मेडल को लेकर तैयारियां तेज हैं। बता दें कि दीक्षांत में दिए जाने वाले तीन प्रमुख मेडल चांसलर गोल्ड मेडल, वाइस चांसलर गोल्ड मेडल और चक्रवर्ती मेडल को छोड़ कर अन्य सभी मेडल की सूची तैयार हो गई है। दो से तीन दिन में प्रस्तावित मेडल सूची जारी कर दी जाएगी।

लविवि ने सभी विभागों से चांसलर गोल्ड मेडल, वाइस चांसलर गोल्ड मेडल और चक्रवर्ती मेडल के नाम मांगे थे जो कि आ गए हैं। मेडल के लिए 70 छात्र-छात्राओं के नाम परीक्षा विभाग के पास आ गए हैं। सबसे ज्यादा नाम चांसलर गोल्ड मेडल के लिए 32 विद्यार्थियों के आएं हैं। वाइस चांसलर गोल्ड मेडल के लिए सात एवं चक्रवर्ती मेडल के लिए 31 अभ्यर्थियों के नाम आए हैं। अब इन विद्यार्थियों का साक्षात्कार चयन समिति करेगी। जिसके बाद प्रमुख मेडल विजेताओं के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।

आर्ट कालेज में हुए मेडल को लेकर साक्षात्कार

लविवि के दीक्षांत समारोह को लेकर मेडल के लिए आर्ट कालेज में चयनित छात्र व छात्राओं के साक्षात्कार लिए गए। सहायक प्रो. आलोक कुमार ने बताया कि यह प्रक्रिया छह जनवरी तक चलेगी। चयनित छात्र व छात्राओं के नाम विश्वविद्यालय भेजे जाएंगे।

संबंधित समाचार