अयोध्या: जलदूत एप से अब तक 265 कुओं जलस्तर की मिली जानकारी
अमृत विचार, अयोध्या। जिले में जलदूत एप के जरिए कुओं के जलस्तर का मापन शुरू कर दिया गया है। इसके चलते अब गांवों के कुंओं के दिन सुधरेंगे। इसके माध्यम से गांवों में स्थित कुओं के जलस्तर की जानकारी मिलेगी। जलदूप एप से जलस्तर को पता लगाने की जिम्मेदारी मनरेगा से नियुक्त रोजगार सेवकों को दी गई है।
अब तक जिले में 11 विकासखंड के 265 कुओं के जलस्तर का मापन किया गया है। शासन के निर्देश के बाद जलदूत एप के माध्यम से ग्राम पंचायत सचिवों की ओर से 11 विकास खंडों के 165 गांवों में कुल 265 कुओं के जलस्तर का मापन किया गया है। इस एप के जरिए ही प्री और पोस्ट मानसून में जलस्तर का पता लगाया जाएगा। अभी तक भूगर्भ विभाग से ही जलस्तर की माप होती है। चूंकि, विकास विभाग के पास कर्मचारी कम है तो इसकी जिम्मेदारी मनरेगा से नियुक्त रोजगार सेवकों को दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने बताया कि सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार सेवक लगातार जलस्तर के मापन में लगे हुए हैं। जहां जलस्तर कम पाया जायेगा उन कुओं का सुधार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अयोध्या: नेताजी का जन्मोत्सव सप्ताह मनाये जाने की तैयारी शुरू
