मुख्यमंत्री योगी ने जयराम ठाकुर को जन्मदिन की दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की। सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, “देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

 

माता कांगड़ा देवी से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है। उल्लेखनीय है कि श्री जयराम ठाकुर का हिमाचल प्रदेश के मंडी में छह जनवरी 1965 को जन्म हुआ था। वह वर्तमान में सराज विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : जिले में 40 प्रतिशत पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं को ठेंगा, आदेश बेमानी

संबंधित समाचार