Kanpur Central Station में दिल्ली से आने वाली ट्रेनों का बुरा हाल, 75 की बोगी में 418 यात्री
कानपुर सेंट्रल स्टेशन में 75 की बोगी में 418 यात्री।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन में दिल्ली से आने वाली ट्रेनों का बुरा हाल हो गया। इसमें 75 की बोगी में 418 यात्री सवार है। जिससे ट्रेनें पूरी तरह खचाखच भरी हुई।
कानपुर, अमृत विचार। सीमांचल एक्सप्रेस में ओवरक्राउड की शिकायत पर जब यात्रियों को बाहर निकाला गया तो आरपीएफ टीम हैरान हो गई। 75 बर्थ कोच में 418 लोग यात्रा करते पाए गए। इनका टिकट देखा गया तो सभी के पास वेटिंग टिकट था।
यह एक दिन की बात नहीं है सर्दी का मौसम शुरू हुआ है,तब से हालत खराब है। रोजाना तीन-चार गाड़ियों में ओवरक्राउड का मैसेज आरपीएफ थाने को मिलता है। दूसरी ओर रोडवेज बसों में सफर करना खतरे से खाली नहीं हैं। कोहरे में ड्राईवर को दिखाई दे इसके लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।बसों में न तो फॉग लाईट लगाईं गईं और न ही रेडियम स्ट्रिप।
जिससे आगे तो खतरा है ही पीछे से भी बस में किसी वाहन के टकराने का खतरा बना रहता है। हाड़ कंपाने वाली सर्दी उस पर यादि कहीं सफर करना पड़ जाए तो पसीना छूट जाएगा। ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है,उस पर लेटलतीफी अलग।
पूर्वा एक्सप्रेस
सूबेदारगंज-दिल्ली स्पेशल
लिंक एक्सप्रेस
नई दिल्ली-रीवा एक्सप्रेस
दिल्ली से आने वाली ट्रेनों का बुरा हाल
दिल्ली से कानपुर होकर निकलने वाली लंबी दूरी की गाड़ियों में साधारण कोच तो दूर स्लीपर क्लास में घुसने की जगह भी मिलना मुश्किल है। तय यात्रियों से कहीं ज्यादा यात्री सफर कर रहें हैं। रिजर्वेशन होने के बाद भी यात्रियों की बर्थ पर लोग बैठ जाते हैं। हंगामा होने पर आरपीएफ को बीच में मैसेज दिया जाता है। सेंट्रल पर गाड़ी रुकते ही टीम वेटिंग और साधरण टिकट लिए यात्रियों को कोचों से बाहर निकालती है। शाम को यहां से पास होने वाली ज्यादातर ट्रेनों का यही हाल है।
जर्नी ब्रेक कर चल रहीं रोडवेज बसें
यूपी रोडवेज की खटारा हो चुकी बसों में सुरक्षा के लिए कोई उपाय नहीं किए गए हैं। कोहरे की चादर पड़ते ही ड्राईवर बस किनारे लगा देते हैं। आउटर में खड़ी बसों में सर्दी से यात्री थरथराते रहते हैं। जब कोहरा छंटता है तब ही ड्राईवर बस चलाते हैं। इससे यात्रियों के सफर का समय भी कहीं ज्यादा बढ़ जाता है। जबकि सर्दी के शुरू होने से पहले फॉग लाइट लगवा दी जाती थीं। जिनमें लगी हैं उनको दुरुस्त किया जाता था। इसके साथ ही दूसरे वाहनों को दूर से बस दिखाई दे इसके लिए रेडियम स्ट्रिप लगाई जाती थीं। लेकिन रोडवेज ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऐसा कुछ भी नहीं किया। सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बस ड्राईवरों को घना कोहरा होने पर बस किनारे लगा कर खड़ा करने के निर्देश जारी कर दिए।
लंबी वेटिंग होने की वजह से यात्रियों को कनफर्म टिकट नहीं मिल रही। वहीं ट्रेनें लेट चलने की वजह से लोग साधारण टिकट लेकर आरक्षित डिब्बे में घुस जाते हैं। पिछले माह के अंत से अब तक कई बार ओवरक्राउड होने की शिकायत आती हैं। जिसके बाद टीम ट्रेन के यहां पर रुकने पर कनफर्म टिकट के अलावा अन्य यात्रियों से कोच खाली कराती है।- बीपी सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर
फंड न होने की वजह से फॉग लाइट और रेडियम स्ट्रिप नहीं लगाईं जा सकीं हैं। जिनमें फॉगा लाईट लगीं हैं। उनको दुरुस्त करा दिया गया है। घना कोहरा होने पर ड्राईवर को जर्नी ब्रेक कर गंतव्य तक बस को ले जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।-
लव कुमार, आरएम, कानपुर रीजन, यूपी रोडवेज
