RaeBareli News: साप्ताहिक परेड की एसपी ने ली सलामी, दिए जरूरी निर्देश
अमृत विचार,रायबरेली। शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सलामी ली। एसपी ने निरीक्षण के दौरान परेड में मौजूद सभी अधिकारी, कर्मचरियों को दंगा निरोधी उपकरणों एन्टी राइड गन, रबर बुलेट अश्रुगैस के गोले, ग्रेने डंडा, हेलमेट, वॉडी प्रोटेक्टर, कैन्शील्ड हैण्ड गार्ड, लेग गार्ड आदि को चेक करते हुए निर्धारित समय में इन उपकरणों से सुसज्जित होकर दंगा नियन्त्रण करने का अभ्यास कराया
इसके साथ ही सभी को सदैव दंगा निरोधी उपकरणों से निर्धारित समय में ही सुसज्जित होकर ड्यूटी पर जाने के लिए साफ-सुथरी वर्दी धारण करने, पुलिस विभाग की गरिमा बनाये रखने तथा जनता की समस्याओं को नम्रतापूर्वक सुनकर निष्पक्ष व त्वरित कार्यवाही करने सम्बन्धी आवश्यक निर्देश दिये। एसपी ने 112 वाहनों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मोटर वाहन शाखा, भोजनालय, आवासीय बैरिक, पुलिस लाइन परिसर, निर्माणाधीन बैरिक, भवनों का भी निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें:-Raebareli News: शिकायत निवारण प्रणाली में रायबरेली पुलिस जोन में अव्वल
