Raebareli News: शिकायत निवारण प्रणाली में रायबरेली पुलिस जोन में अव्वल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली। बीते माह दिसंबर में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर विभिन्न स्रोतों से प्राप्त  शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण में रायबरेली पुलिस लखनऊ जोन में प्रथम स्थान पर रही है। इसके लिए एसपी अलोक प्रियदर्शी ने पुलिस कर्मियों की सराहना की है।

दिसंबर माह में प्राप्त शिकायतों के तत्काल निस्तारण  कराया गया तथा समय से आख्यायें अपलोड कराकर संबंधित को प्रेषित की गयी। इस कठिन परिश्रम, लगन व अथक प्रयास से माह दिसम्बर  की रैंकिंग में जनपद रायबरेली को उत्तर प्रदेश में सातवां तथा जोन में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। आईजीआरएस रैकिंग मे जनपद रायबरेली के पांच थानों को संयुक्त रूप से प्रदेश मे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

जिसमे सलोन, डीह, गुरुबक्शगंज, महिला थाना और हरचन्दपुर शामिल है। इस कार्य में आईजीआरएस सेल के  निरीक्षक जावेद अख्तर, महिला मुख्य आरक्षी चेतना सिंह ,महिला आरक्षी शान्ति सरोज, महिला आरक्षी शशि वर्मा, महिला आरक्षी मिथिलेश,आरक्षी सतीश, महिला आरक्षी अंकिता यादव, आरक्षी चन्द्रमणी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- पूंजीनिवेश के नाम पर सिर्फ शोर मचा रही है योगी सरकार

संबंधित समाचार