रायबरेली: ऊंचाहार परियोजना की 210 मेगावाट यूनिट में आई खराबी, उत्पादन ठप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, ऊंचाहार(रायबरेली)। एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में 210 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर चार में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके कारण करीब 12 घंटे तक इस यूनिट में उत्पादन ठप रहा। खराबी की मरम्मत करके यूनिट को पुनः चलाया गया है। ऊंचाहार परियोजना में 210 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट नंबर चार में गुरुवार की रात खराबी आ गई थी। 

बताया जाता है कि यूनिट के टरबाइन में तकनीकी खामी थी। यह खराबी पैदा होने के बाद रात करीब एक बजे इस यूनिट को बंद करना पड़ा है। यूनिट बंद होने के तत्काल बाद से इसका मरम्मत कार्य शुरू हुआ। जो शुक्रवार को दोपहर बाद तक चलता रहा। खराबी को ठीक करने के बाद शुक्रवार अपराह्न करीब एक बजे इस यूनिट को चलाया गया है।

 यूनिट को पुनः चलाने के क्रम में पहले इसे आयल गन पर चलाया गया है। आयल पर यूनिट को अपने भार पर लाने के बाद इसे कोयले पर चलाया जायेगा। ज्ञात हो कि एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में 210 मेगा वाट प्रत्येक यूनिट क्षमता की कुल पांच इकाइयां स्थापित हैं। जबकि 500 मेगा वाट की एक इकाई यूनिट नंबर छह स्थापित है।  परियोजना की कुल उत्पादन क्षमता 1550 मेगावाट है।

यह भी पढ़ें:-'10 रुपए में तीन साल की गारंटी'... OP Rajbhar की की नई स्कीम का Video वायरल, जानें क्या है पूरा मामला

 

संबंधित समाचार