बहराइच: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ वार्षिकोत्सव का आगाज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विद्यालय के संस्थापक पूर्व विधायक को दी गई श्रद्धांजलि

अमृत विचार, महसी (बहराइच)। पंडित राम हर्ष मिश्र स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के संस्थापक पूर्व विधायक पंडित राम हर्ष मिश्र की 10 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वार्षिकोत्सव का आयोजन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि देते हुए क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां कर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करते हुए वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैसरगंज विधायक आनंद यादव रहे। 

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैसरगंज विधायक आनंद यादव ने विद्यालय के प्रबंधक पंडित देवेश चंद्र मिश्र मजनू के साथ संस्थापक स्वर्गीय राम हर्ष मिश्र के प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण के साथ किया। इस अवसर पर स्कूल की छात्र -छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। 

मुख्य अतिथि विधायक आनंद यादव ने विद्यालय संस्थापक स्व. राम हर्ष मिश्र के द्वारा क्षेत्र में शिक्षा के प्रति किए गए कार्यों को याद करते हुए जनप्रतिनिधियों को स्वर्गीय विधायक के कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कही। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत कालेज के प्रबंधक पंडित देवेश चंद्र मिश्र मजनू ने माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान रामकरण मिश्र, कृपा शंकर अवस्थी, माधवदीन मिश्र, सुशील गुप्ता, विजेंद्र प्रसाद मिश्र, गिरजा शंकर बाजपेई, राम संवारे चातक, पुंडरीक पांडेय, बुद्धि सागर अवस्थी व क्षेत्र के अभिभावक व बच्चे काफी संख्या में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: विभाग के अधिकारियों की वायदा खिलाफी, कड़ाके की ठंड में भूख हड़ताल पर बैठा संविदा विद्युत कर्मी

संबंधित समाचार