अयोध्या: राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या में बुधवार को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में है। भूमि पूजन के इस भव्य समारोह के लिए राम नगरी पूरी तरह से सजकर तैयार हो चुकी है और भूमि पूजन में शामिल होने के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका …

अयोध्या। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या में बुधवार को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में है। भूमि पूजन के इस भव्य समारोह के लिए राम नगरी पूरी तरह से सजकर तैयार हो चुकी है और भूमि पूजन में शामिल होने के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इस समारोह के मुख्य मेहमान हैं। इनके अलावा साधू-संत समेत अलग-अलग क्षेत्र के 175 मेहमान होंगे, जो इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्य पूजन 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निर्धारित शुभ मुहूर्त में करेंगे। यह मुहूर्त 32 सेंकेड का है, जो मध्याहन 12 बजकर 44 मिनट आठ सेकेंड से लेकर 12 बजकर 44 मिनट 40 सेकेंड के बीच है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अयोध्या में करीब ढाई घंटे तक रहेंगे। भूमि पूजन से पहले वह हनुमानगढ़ी जाएंगे और फिर वह मंदिर स्थल का दौरा करेंगे पूजा के दौरान पीएम मोदी देशवासियों को संबोधित भी करेंगे।

राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। मंदिर स्थल और पूरे अयोध्या में भारी सुरक्षा व्यवस्था है। एनएसजी कमांडो सहित लगभग चार हजार सुरक्षाकर्मी मंदिर स्थल के पास तैनात किये गये हैं।

संबंधित समाचार