कुवैत में फंसे भारतीयों को वापस लाने के मामले में सुनवाई टली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कुवैत में फंसे प्रवासी भारतीयों को वापस लाने संबंधी याचिका की सुनवाई एक सप्ताह के लिए मंगलवार को स्थगित कर दी। न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने एक संगठन ‘वेलिनाडु वाज़ तमिलार नाला संगम’ की याचिका की सुनवाई अगले सप्ताह के लिए टाल दी। न्यायमूर्ति भूषण ने कहा …

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कुवैत में फंसे प्रवासी भारतीयों को वापस लाने संबंधी याचिका की सुनवाई एक सप्ताह के लिए मंगलवार को स्थगित कर दी। न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने एक संगठन ‘वेलिनाडु वाज़ तमिलार नाला संगम’ की याचिका की सुनवाई अगले सप्ताह के लिए टाल दी।

न्यायमूर्ति भूषण ने कहा कि उनके पास कुवैत में फंसे भारतीयों की विस्तृत सूची नहीं है। सरकार की ओर से पेश हो रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के. एम. नटराज ने कहा कि वह कुवैत में फंसे भारतीयों का विस्तृत ब्योरा एक सप्ताह में अदालत को सौंप देंगे। इसके बाद न्यायालय ने मामले की सुनवाई अगले सप्ताह के लिए टाल दी।

संबंधित समाचार