रामनगर: 16 मार्च से होंगे 10th-12th के बोर्ड Exam
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। परिषद कार्यालय में परिषद के सभापति आर के कुँवर की अद्यक्षता में सम्पन्न बैठक में परीक्षाओं की तिथि घोषित की गई।
परिषद की सचिव डॉ नीता तिवारी, प्रभारी अपर निदेशक अम्बादत्त बलोदी एवम परीक्षा समिति के सदस्यों की सहमति से परीक्षा तिथि घोषित की गई। सचिव डॉ नीता तिवारी ने बताया 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। जो 6 अप्रैल तक चलेगी। बता दे कि उत्तराखंड में परीक्षाओं को लेकर लंबे समय से उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा गहन मंथन किया जा रहा था। कार्यक्रम के तहत तय 16 मार्च से परीक्षाएं शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगी। इसके अलावा 1 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रैक्टिकल करवाए जाएंगे।
शेड्यूल के मुताबिक, 16 मार्च को इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा रखी गई है, जबकि 17 मार्च से हाई स्कूल की परीक्षा शुरू होगी। हाई स्कूल की परीक्षा में भी पहला पेपर हिंदी का ही रखा गया है। 18 मार्च को इंटरमीडिएट में भूगोल तो हाई स्कूल में उर्दू, पंजाबी, बंगाली की परीक्षा रखी गई है।
मुख्य परीक्षाओं की बात करें तो हाई स्कूल में विज्ञान की परीक्षा 21 मार्च को है तो 24 को अंग्रेजी की परीक्षा रखी गई है। 28 मार्च को गणित की परीक्षा हाई स्कूल में होगी। इंटरमीडिएट 25 को गणित, 3 अप्रैल को अंग्रेजी की परीक्षा है तो 5 अप्रैल को इतिहास और 6 को गृह विज्ञान की परीक्षा रखी गई है। बता दें कि उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग काफी समय से लगातार तैयारी कर रहा था। इसके लिए बोर्ड के परीक्षार्थियों को विशेष रूप से तैयारी कराने के निर्देश भी दिए गए थे। इसमें अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने के लिए भी कहा गया था।
ढाई लाख से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल; इस बार इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा मे ढाई लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सचिव डॉ नीता तिवारी ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल में 1,27320 परीक्षार्थी पंजीकृत है। जब कि इंटर मीडिएट में 132110 परीक्षार्थी पंजीकृत है। यानी कुल 259 430 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सभी शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके है।
