जौनपुर: जन चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

करंजाकला /जौनपुर, अमृत विचार। विकास क्षेत्र करंजाकला के प्रेमापुर गांव में बड़े पंचायत भवन पर शुक्रवार जिलाधिकारी ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी और शब्बीर अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश, ग्राम पंचायत प्रेमापुर में आयोजित जन चौपाल में ग्रामवासियों को मनरेगा, पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

चौपाल में वृद्धावस्था के 43, निराश्रित महिला पेंशन का 06, विकलांग पेंशन का 3 फार्म भरा गया।कोटेदार राजेन्द्र यादव को निर्देशित किया कि कोटे की दुकान पर लिखवाये की कब और कितने तारिख को राशन वितरण किया जायेगा, जिससे ग्राम वासियों को जानकारी रहे। आशा द्वारा बताया गया कि गांव में 01 साल तक के कुल 42 बच्चे है जिसपर जिलाधिकारी ने आशा को निर्देशित किया कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्होंने आशा को निर्देशित किया कि पंचायत भवन में ही बैठे और आगनबाडी को निर्देशित किया कि 06 माह तक के बच्चो को दी जाने वाली दलिया, चने की दाल, चावल आदि का वितरण किया जाये। 

आशा द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि तीन माह से कम के दो बच्चे अतिकुपोषित (लाल श्रेणी) में है, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जो बच्चे अतिकुपोषित है उनके लिए जिला अस्पताल में एक सेंटर बना है जिसमें 14 दिन बच्चों को डाक्टरों की उपस्थित में रखकर स्वस्थ किया जाता है।चौपाल में श्रम विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।

ये भी पढ़ें -  अयोध्या: थैलीसीमिया पीड़ित बच्चे के इलाज के लिए आगे आए पूर्व राज्यमंत्री और विधायक

संबंधित समाचार