रायबरेली: बाल भंडारे में बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार ,रायबरेली। त्रिवेदीगंज क्षेत्र के अन्तर्गत रबड़हिया गांव में बाल भण्डारे का आयोजन किया गया। बाल भण्डारे में आए सैकड़ों बच्चों को भोजन कराने के बाद शिक्षण सामग्री देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। रबडहिया गांव के रहने वाले शिवराम मौर्या अपने पिता स्वर्गीय बुधई मौर्य की स्मृति में पिछले 18 वर्षों से बाल भण्डारे का आयोजन करते चले आ रहे हैं। हर साल की तरह इस वर्ष शुक्रवार को भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें आए सैकड़ों बच्चों को ससम्मान बैठाकर सभी को भोजन कराया गया। 

भोजन उपरांत सभी बच्चों को स्टेनरी सामग्री में पेन, पेंसिल, रबड़, कटर, बाल भारती, डिक्शनरी, टिफिन बॉक्स, बोतल, जमेट्री बॉक्स इत्यादि सामग्री देकर बच्चों का पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया गया। स्टेशनरी सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। भण्डारे में बच्चों के साथ ही सहयोगी सीताराम मौर्या, सुनील मौर्या, संतोष कुमार, भगौती प्रसाद, महावीर, सुधीर कुमार, राजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - जौनपुर: जन चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, दिए निर्देश 

संबंधित समाचार