कोहरे की धुंध से आसमान हुआ साफ, छठे दिन इंडिगो की बेंगलुरू फ्लाइट उतरी बरेली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कड़ाके की ठंड भले ही पड़ रही है लेकिन कोहरे की धुंध से आसमान साफ हुआ है। इससे फ्लाइटें उड़ान भरने और उतरने का हवाई मार्ग का रास्ता भी साफ हो गया है। विजिबिलिटी ठीक होने पर शुक्रवार को इंडिगो की पांच दिन के बाद बेंगलुरू फ्लाइट बरेली पहुंची। इससे इंडिगो के स्टाफ के साथ यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें- बरेली: प्रेमिका की शादी दूसरी जगह होने पर नाराज हुआ प्रेमी, घर में घुसकर किया तलवार से हमला

बड़ी संख्या में यात्री अपने जरूरी काम के सिलसिले में बरेली और कुमाऊं रीजन में नहीं आ जा पा रहे थे। कोहरे ने इंडिगो की मुंबई और बेंगलुरू फ्लाइट को नववर्ष में 1 जनवरी से 5 जनवरी तक बरेली एयरपोर्ट पर लैंड होने नहीं दिया। इससे इंडिगो एयरलाइंस को नुकसान तो यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं थीं।

इस बीच इंडिगो की मुंबई और बेंगलुरू फ्लाइट एक-एक दिन आई लेकिन मुंबई यहां लैंड न होकर लखनऊ में उतरी। बेंगलुरू को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया था। इंडिगो के स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि शुक्रवार को छठे दिन बेंगलुरू से फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड हुई। 180 सीटर एयरबस आने-जाने में फुल रही। दृश्यता ठीक होने से शनिवार को मुंबई से फ्लाइट आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- बरेली: ऑनलाइन गुप्त रोग की दवा खरीदना पड़ा भारी, ठगों ने ठग लिए 5.5 लाख रुपए

संबंधित समाचार