बांदा: DM के आदेश पर संयुक्त टीम ने सीज किये बालू से भरे 20 ट्रक  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,नरैनी/बांदा। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत चल रही निजी भूमि की खदानों में अवैध खनन और ओवरलोडिंग का खेल धड़ल्ले से जारी है। जिलाधिकारी के आदेश पर लहुरेटा पुल के पास ट्रको के खड़े होने की सूचना पर पुलिस ,राजस्व व खनिज टीम विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग दो दर्जन ट्रकों पर कार्यवाही की । 

उप जिलाधिकारी रजत वर्मा ने बताया ने बताया कि लहुरेटा गांव में पुल से लेकर गांव तक लगभग एक सैकड़ा ट्रक खड़े होने की सूचना मिली थी । जिलाधिकारी द्वारा गठित संयुक्त टीम की कार्यवाही से अफरातफरी मच गई। तमाम वाहन चालक अपना वाहन छोड़ कर मौके से भाग खड़े हुए । मौके पर 20 गाड़ियों का चालान किया गया।इस दौरान क्षेत्राधिकारी  नितिन कुमार सहित पुलिस टीम,राजस्व व खनिज टीम मौजूद रही।

ये भी पढ़ें - 22 साल पुराने मामले में MP-MLA कोर्ट ने मुख्तार को किया तलब, दर्ज होंगे बयान  

संबंधित समाचार