रामपुर: भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी को अब केस वापस लेने की मिली धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी और उनके परिवार को लश्कर ए खालसा ने व्हाट्सएप पर मैसेज करके जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज  कर लिया था। देर रात को सांसद को फिर से मुकदमा वापस लेने की धमकी मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हांलाकि पुलिस अभी खाली हाथ है। सांसद को धमकी देने वाले का नबंर उड़ीसा का बताया जा रहा है,तो तार हरियाणा और  पंजाब के मुख्यमंत्रियों के यहां बम रखने वाले रैकेट से जुड़े हो सकते हैं। 

गौरतलब है कि भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी के व्हाट्सएप मैसेज के दौरान उनको भारतीय जनता पार्टी छोड़ने की धमकी दी थी। हिन्दुस्तान मुर्दाबाद और खालिस्तान जिंदाबाद बोलो। पूरे हिन्दुस्तान में बीजेपी, आरएसएस, मंत्री और इंडियन आर्मी को निशाना बनाया जाएगा यह मैसेज में कहा गया है। साथ ही उनको और परिवार को जान से  मारने की धमकी भी दी गई है।

इस बात की जानकारी मिलने के बाद सांसद और उनके परिजनों के होश उड़ गए थे। सांसद ने अपने समर्थकों को भी अवगत कराया था। बाद में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला को पत्र और व्हाट्सएप की मैसेज की जानकारी दी थी।  पुलिस ने आनन-फानन में नबंर को सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू कर दी थी।  साथ ही इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

 जिसके बाद देर रात को फिर से मुकदमा वापस लेने की धमकी दी गई है। नबंर उड़ीसा का बताया जा रहा है। जबकि धमकी देने वाले रैकेट के तार हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के यहां बम रखने वाले  से जुड़े हो सकते हैं। क्योंकि, टूटी-फूटी गुरमुखी भाषा में लिखे पत्र में हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के यहां बम रखने का उल्लेख किया गया है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी और परिवार को लश्कर ए खालसा ने दी जान से मारने की धमकी

संबंधित समाचार