बाराबंकी: नहीं रहे सतरिख के तालुकेदार काजी सैफुद्दीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सतरिख/ बाराबंकी। नगर पंचायत सतरिख के तालुकेदार बेसहारा  मजदूरों असहाय जरूरतमंदों के मददगार काजी सैफुद्दीन 68 का बीमारी के चलते निधन हो गया। काजी सैफुद्दीन चेयरमैन मुमताज बेगम के बड़े भाई थे। सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद रेहान कामिल ने बताया कि काजी सैफुद्दीन ने जीवन भर असहाय लोगों की मदद की। नगर में कौमी एकता को बढ़ावा देने में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। काजी की मौत से समाज के हर वर्ग में शोक की लहर है। इनकी मौत के बाद अब इनके पुत्र मोहम्मद फैसल को काजी का पद सौंपा जाएगा।

ये भी पढ़ें - बाराबंकी: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख 

संबंधित समाचार