Kaushambi News: बोरी में युवती का अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के नरवर पट्टी गांव में बदनपुर गंगा घाट के समीप से पुलिस ने शनिवार को प्लास्टिक बोरी से अधजला एक युवती का शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार जिले के नवसृजित संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत नरवर पट्टी गांव के बदनपुर गंगा घाट के पास पुलिस को प्लास्टिक की बोरी में बंद एक युवती का शव मिला।
पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से शव के बारे में पूछताछ की। बावजूद इसके कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अभी तक नहीं मिला शिक्षकों को वेतन, आंदोलन के मूड में शिक्षक संघ
