बलिया में बड़ा हादसा, बच्चे को रौंदते हुए पलटी बोलेरो 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। जिले में सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक बोलेरो ने सड़क किनारे एक बच्चे को राउंड दिया। हादसे में बच्चे की मौत हो गयी। हादसे के बाद गाडी पलट गयी। चालक फिलहाल पुलिस की हिरासत में है।    

जिले में रसड़ा- मऊ मार्ग स्थित नारायणपुर आईटीआई स्कूल के सामने शनिवार को तेज रफ्तार बोलेरो बालक को रौंदते हुए बेकाबू होकर पलट गई। इससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

रसड़ा के उमाशंकरपुरम गांधी पार्क निवासी डब्लू अपने परिवार के साथ सड़क किनारे बांस की दउरी और टोकरी बनाने का काम करता है। शनिवार सुबह परिवार के साथ टोकरी बना रहा था। तभी अचानक बलिया से मऊ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू होकर सड़क के किनारे बैठे उसके पुत्र रोहित (10) को रौंदते हुए पलट गई। घटना स्थल पर ही लहुलूहान रोहित ने दम तोड़ दिया। 

ये भी पढ़ें -बरेली: एक लाख रुपए लूटकर युवक को किया घायल, इलाज के दौरान मौत  

संबंधित समाचार