अयोध्या : सात किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं, गलन बरकरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धूप निकलने से भी नहीं मिली राहत, न्यूनतम पारा रहा 5 डिग्री सेल्सियस 

अमृत विचार, अयोध्या। नववर्ष के पहले दिन से मौसम की मार झेल रहे जनपदवासियों के लिए शनिवार एक आशा की किरण लेकर आया। सुबह 10 बजे के बाद सूर्य देवता ने आंखें खोलीं और बादलों को चीरते हुए निकल पड़े। सातवें दिन धूप निकली तो सूनी पड़ी छतों पर बहार लौट आईं।

चौराहे और पार्क गुलजार हो गए, लेकिन हवाओं के चलने का सिलसिला जारी रहा, जिससे गलन बरकरार रही। शुक्रवार को 2 डिग्री तक पहुंचने वाला न्यूनतम पारा शनिवार को 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी शीतलहर से राहत मिलने के आसार नहीं है।

सुबह 10 बजे तक का मौसम देखकर तो यही लग रहा था कि यह दिन भी और दिनों की तरह जाएगा, लेकिन भगवान ने लोगों की सुन ली। 11 बजे तक धूप पूरी तरह से निकल आई। हालांकी पहाड़ों से पिघल रहीं बर्फ को लेकर चल रहीं हवाएं लोगों को दिन भर परेशान करती रहीं।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्र ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे गिरकर 14.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। 7 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से हवाएं चलीं। आगामी 24 घंटे में मौसम शुष्क बने रहने, सुबह के समय कोहरा पड़ने एवं हवा के सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:-Dog Bite: लखनऊ में कुत्तों का आतंक जारी, महिला के चेहरे पर काटा

संबंधित समाचार