पारिक रंजिश को लेकर फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती पुष्कर थाना क्षेत्र के बांसेली गांव में पारिवारिक रंजिश को लेकर आज हुई फायरिंग में एक वयक्ति की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुष्ट जानकारी के मुताबिक बांसली में पारिवारिक रंजिश के चलते चली गोली में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें पहले पुष्कर राजकीय अस्पताल लाया गया फिर उन्हें अजमेर जेएलएन अस्पताल रैफर किया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल दिनेश तिवारी तथा सवाईसिंह के सिर-पीठ. सीने में गोली लगी है।

बाद में अजमेर अस्पताल में सवाईसिंह की मृत्यु होने के समाचार है। गोलीकांड की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने नाकेबंदी करा हमलावरों की तलाश तेजी से शुरू की है। साथ ही घटनास्थल को भी कब्जे में ले लिया है। गोली चलने में पारिवारिक रंजिश प्रथमदृष्टा सामने आई है। हालांंक पुलिस ने अभी पुष्टी नहीं की है लेकिन मृतक सवाईसिंह सिविल लाईन्स थानाक्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें : अजमेर: रेलवे प्रशासन द्वारा दो जोडी उर्स स्पेशन ट्रेनो का होगा संचालन

संबंधित समाचार