SBSP में शामिल हुए सपा नेता राम ललित चौधरी, ओपी राजभर ने दी उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
बस्ती, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी से तीन बार के विधायक राम ललित चौधरी आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष भी घोषित कर दिया गया है।
इस दौरान मीडिया के सवालों के जवाब में ओपी राजभर ने कहा कि आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव समजाहुते के आधार पर लड़ा जाएगा। राजभर ने कहा कि हम अकेले उस हैसियत में नहीं हैं कि लोकसभा का चुनाव अपने दम पर लड़ सकें। आज की तारीख में न कोई किसी का दोस्त है, न दुश्मन है, बड़े नेता सब एक हैं। हमने बीजेपी के साथ अपने विचारों से समझौता किया, जब हमारे विचार से बात नहीं बनी तो हमने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
राजभर ने कहा कि मेरा यह कदम शायद उत्तर प्रदेश की राजनीति में पहला कदम था, हमने सपा से गठबंधन किया लेकिन सपा ने हमारे साथ धोखा किया। चुनाव से पहले हमको बहकाते रहे, जब चरणबद्ध चुनाव आया तो हमको 12 रिजर्व सीट दे दिया और उस पर भी अपना उम्मीदवार दे दिया। ओपी राजभर ने कहा कि आने वाला चुनाव असीम संभावनाएं लिए है। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी भी म्हणत कर रहे हैं और कोई आश्चर्य नहीं है कि देश में उनकी सरकार बन जाए।
ये भी पढ़ें - एसजीपीजीआई : सरकारी अस्पतालों में तैनात नर्सेज का पदनाम बदलने की उठी मांग
