मुरादाबाद: छुट्टा पशुओं से किसानों को मिलेगी निजात, गोशाला में संरक्षित होंगे 300 गोवंश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

क्षेत्र के लोगों को पशुओं की समस्या से मिलेगी निजात

बिलारी क्षेत्र के हाजीपुर में गौ संरक्षण केंद्र के उद्घाटन पर गाय पूजा करते बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ला व अन्य अतिथि

बिलारी, अमृत विचार। क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को अब छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात मिल सकेगी। इसके लिए गांव हाजीपुर में गो संरक्षण केंद्र का विधिवत रूप से आरंभ हो गया। गोशाला में 300 गोवंश को संरक्षित किया जाएगा।
 शनिवार को हाजीपुर में एसडीएम राजबहादुर सिंह, खंड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार कंसल, उप पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनमोहन पांडे, राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सिंह महाराज पहुंचे।

उन्होंने करीब 150 गोवंश पशुओं को गोशाला में पहुंचाया। छुट्टा गोवंश से फसलों को नुकसान हो रहा था। हाजीपुर में बने गो संरक्षण केंद्र में 300 पशुओं को रहने के लिए छत मिलेगी। बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि गो संरक्षण केंद्र में अभी तक 150 गोवंश आ चुके हैं।

इतने ही पशु अभी आने बाकी हैं। सभी के लिए हरे चारे, पानी, भूसा आदि की व्यवस्था हो गई है।  गोशाला संचालक पंडित विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को छुट्टा गोवंश से निजात मिलेगी। गोशाला में पशुओं का संरक्षण दिया जाएगा। गोशाला का संचालन शुरू हो जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस बीच ग्रामीणों ने सरकार को धन्यवाद भी दिया।

राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराज श्याम सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर गो रक्षक दल के प्रदेश प्रवक्ता नागेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष संयोजक पंडित हरीश चंद तिवारी, ग्राम प्रधान हाजीपुर बृजेश कुमार यादव, ग्राम प्रधान देवरी कुबेर सिंह यादव, बिचोला ढूकी ग्राम प्रधान बबलू यादव, पूर्व प्रधान डालचंद यादव, खानपुर गांव प्रधान भूरे सिंह यादव,राशन डीलर अमरपाल सिंह, महेश पाल सिंह यादव, रोहताश यादव ,मनोज कुमार यादव, डोरीलाल मौर्य के अलावा भारी तादाद में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद : कपूर कंपनी पुल खुलवाने की मांग को लेकर सांसद से मिले लाइनपार निवासी

संबंधित समाचार