लखनऊ : भारी विरोध के बीच पकड़े 16 आवारा पशु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर निगम टीम और पशुपालकों के बीच हुई धक्का-मुक्की

अमृत विचार, लखनऊ। आवारा पशुओं के खिलाफ नगर निगम ने शनिवार को अभियान चलाया। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में जोन चार के निशातगंज और न्यू हैदराबाद आदि क्षेत्रों में चलाये गए अभियान में 16 आवारा पशुओं को पकड़कर इस्माइलगंज कांजी हाउस में बंद कराया गया। इनमें सात भैंस और नौ गाय शामिल हैं।

इस दौरान टीम को पशुपालकों के भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा। महिला पशुपालकों ने कैटल कैचिंग वाहन पर चढ़कर पशुओं को खोलने और गाड़ी का रास्ता बंद करने का प्रयास किया। कर्मचारियों और पशुपालकों के बीच धक्का-मुक्की हुई और महिला कर्मचारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया गया। पशु कल्याण अधिकारी ने बताया कि इन क्षेत्रों से लगातार गंदगी फैलाने और गोबर नाली में बहाने की शिकायतें मिल रही थीं। चेतावनी नोटिस जारी करने के बाद भी संचालकों ने डेरी नहीं हटाई थी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : सड़क सुरक्षा नियमों के लिए 'यमराज' ने किया जागरूक

संबंधित समाचार