कमिश्नर को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कमिश्नर लखनऊ मंडल डॉ. रोशन जैकब को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया

लखनऊ। लखनऊ मंडल की कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब को डिजिटल इंडिया 2022 अवार्ड्स के तहत सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने उन्हें प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। यह पुरस्कार उन्हें खनन विभाग में नया साॅफ्टवेयर तैयार करवाने के लिए प्लैटिनम कैटेगरी के तहत दिया गया है। इस साॅफ्टवेयर से अब प्रदेश में कहीं भी मौरंग का पट्टा लेने से लेकर खनन की अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था है। इससे व्यापारियों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें : नए साल पर बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है महंगाई का झटका

संबंधित समाचार