बहराइच: रैन बसेरा में एसडीएम को लगा मिला ताला, नहीं जलते मिले अलाव, हुए नाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, नानपारा, बहराइच। नगर पालिका परिषद नानपारा के नगर क्षेत्र का रविवार को एसडीएम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा में ताला लगा मिला। जबकि नगर में अलाव भी नहीं जलता मिला। इस पर एसडीएम नाराज हो गए। उन्होंने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।

Image Amrit Vichar(3)

जिले में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के प्रशासक का कार्यभार अधिकारियों के संभालते ही पोल खुलने लगी है। रविवार को नगर पालिका परिषद नानपारा के प्रशासक उपजिलाधिकारी अजीत परेस ने नगर में संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। मोहल्ला हसन गंज में संचालित रैन बसेरे में ताला लगा मिला। 

इसके बाद उन्होंने नगर क्षेत्र का भ्रमण किया तो एसडीएम को अलाव भी जलता नहीं मिला। इस पर एसडीएम नाराज हो गए। उन्होंने कर्मचारियों से इस बारे में जवाब मांगा है। नगर वासियों का कहना है कि सिर्फ कागजों पर ही रैन बसेरे और अलाव जलाने का कार्य चल रहा है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: खैरीघाट थानाध्यक्ष अपराध शाखा के बने प्रभारी, एसपी ने निरीक्षकों के किए तबादले

संबंधित समाचार