जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, पुलिस पर की फायरिंग
बदलापुर /जौनपुर, अमृत विचार। थाना बदलापुर,महराजगंज व एसओजी जौनपुर की संयुक्त टीम द्वारा शातिर लुटेरे अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। पुलिस की टीम द्वारा रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर खास द्वारा प्रभारी निरीक्षक संतोष पाण्डेय को सूचना प्राप्त हुई कि शातिर वांछित लुटेरे जिन्होने महराजगंज व बदलापुर में कई छिनैती की घटना को अंजाम दिया है। आज एक बड़ी घटना को अजांम देने की फिराक मे है।
पुलिस की टीम द्वारा घनश्यामपुर अंडरपास के पास पहुंचकर बदमाशों के लिए घेराबंदी की गयी। बदमाशों को देखकर रोकने का प्रयास किया गया जिसके जवाब में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग से थानाध्यक्ष महराजगंज बाल बाल बच गये। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर मे गोली लगी, जिससे बदमाश घायल होकर गिर पड़ा व दूसरे को दौड़ाकर पकड लिया गया वही तीसरा बदमाश अंधेरे का लाभ लेकर भागने मे सफल रहा।
गिरफ्तार बदमाशों में रजनीश उर्फ रीशु खरवार पुत्र गजराज खरवार निवासी करनपुर थाना सिगरामऊ जनपद जौनपुर (घायल) बदमाश संग्राम सिंह पुत्र देवी प्रसाद सिंह निवासी ग्राम ढेमा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर हैं।
ये भी पढ़ें - दाएं-बाएं बैठे दो मुख्यमंत्री और पेशाब रोक कुर्सी पर जमे थे Kesharinath Tripathi, पढ़े राजनीति ये अनोखा किस्सा...
