प्रधानमंत्री इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का परिणाम जारी, यूपी में लखनऊ सबसे आगे 104 बाल वैज्ञानिकों का चयन

Amrit Vichar Network
Published By Ravi Shankar Gupta
On

अमृत विचार लखनऊ। देश भर में कक्षा 6 से 10 तक के विज्ञान विषय की पढ़ाई करने वाले बच्चों के भीतर वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने वाली प्रधानमंत्री इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। 2022—23 की जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सबसे अधिक लखनऊ के 104 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है। वहीं प्रदेश के अलग—अलग जिलों की बात करें तो कुल 901 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है।

प्रधानमंत्री इंस्पायर अवार्ड मानक योजना की सबसे बड़ी खास बात ये है बिना किसी भेदभाव के सरकारी और निजी दोनो विद्यालयों में पढने वाले बच्चों को मौका दिया जाता है। सभी चयनित जिलों के बाल वैज्ञानिकों को अब राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर  प्रदर्शनी में शामिल होने का मौका दिया जायेगा। सभी चयनितों को संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल सुरेन्द्र तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ राकेश कुमार पाण्डेय, DIOS द्वितीय लखनऊ दिनेश कुमार सिंह राठौर ने सभी चयनितों को इस सफ़लता पर बधाई दी है। बता दें कि पूरे भारत वर्ष में ये ऑनलाइन नामांकन 1 जुलाई 2022 से 15 अक्टूबर 2022 तक सभी बोर्ड के स्कूलों के क्लास 6 से क्लास 10 तक के छात्र छात्राओं के लिए किए गए थे। 

लखनऊ मंडल में इस तरह हुआ बाल वैज्ञानिकों को चयन 
—लखनऊ जनपद से सर्वाधिक 104 चयन
— हरदोई जनपद से 32 चयन
— सीतापुर से 18 चयन
— उन्नाव जनपद से 10 चयन
— लखीमपुरखीरी जनपद से 07 चयन
— रायबरेली जनपद से 03 चयन 

चयनितों को अब केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से मिलेगी प्रोत्साहन राशि
इस बारे में लखनऊ मंडल जेडी माध्यमिक कार्यलय की ओर से मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि जिला स्तर की प्रदर्शनी में सभी चयनित बाल वैज्ञानिकों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी)की ओर से चयनित हुए प्रति छात्र/छात्रा प्रति मॉडल हेतु प्रोत्साहन राशि रुपये दस हजार डीबीटी के माध्यम से छात्र छात्रा के बैंक एकाउंट में प्रदान की जाएगी।

कोट—————————

jd1
" सभी चयनित बाल वैज्ञानिकों,उनके विद्यालय के प्रिन्सिपल्स व उनके गाइड शिक्षक/शिक्षिकायें बधाई के पात्र हैं। अब चयनित किये गए नवाचारी मॉडल को मूर्त रूप देने के लिए बच्चों के बैंक एकाउंट में केन्द्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से राशि बच्चे के खाते में भेजी जायेगी। ताकि बच्चे और बेहतर वैज्ञानिक मॉडल बना सके"
सुरेन्द्र तिवारी जेडी माध्यमिक लखनऊ मंडल

 

dios
"मंडल में अकेले 104 बच्चों का लखनऊ से चयन होना बडी बात है। ये योजना बच्चों में वैज्ञानिक चेतना को जगाती है। इसमें चयनित बच्चे आने वाले दिनों में निश्चित तौर पर देश के एक दिन बड़े वैज्ञानिक बनने में कामयाब होंगे"
राकेश कुमार डीआईओएस लखनऊ

 

dinesh
" केन्द्र सरकार के इस स्कीम को उत्तर प्रदेश सरकार के कुशल रणनीति द्वारा जिस प्रकार बढ़ावा देते हुए अधिक से अधिक नामांकन करवाते हुए छात्र छात्राओं में वैज्ञानिक रुचि का विकास करके प्रोत्साहन राशि भी प्रदान करवाई जा रही है, यही उत्तर प्रदेश को एक आदर्श प्रदेश के रूप में रेखांकित करेंगे"
-डॉ0दिनेश कुमार मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल

 

लखनऊ मंडल में ये हैं चयनित वैज्ञानिक मॉडल

yes 1

yes 2

yes 3

yes 4

yes 5

yes 6

yes 7

ये भी पढे:— बाल वैज्ञानिकों के नवाचारी प्रतिभा देख मंत्री गुलाब देवी हुई हैरान, लखनऊ में शुरू हुई 50वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी

 

संबंधित समाचार