गौतमबुद्ध नगर: नोएडा अथॉरिटी की CEO रितु माहेश्वरी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी, जानिए क्या है ये बड़ा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। अक्सर विवादों में घिरी रहने वाली नोएडा अथॉरिटी की सीईओ और IAS अधिकारी रितु माहेश्वरी फिर कानूनी कार्रवाई की जद में हैं। उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी हो गए है। गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर को सीईओ की गिरफ्तार के लिए वारंट जारी किया गया है। रितु माहेश्वरी को 1 महीने के लिए जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं। ये आदेश एक भूखंड आवंटी और विकास प्राधिकरण के बीच करीब 18 साल से चल रहे मुकदमे में जिला उपभोक्ता फोरम ने जारी किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अनिल कुमार पुंडीर और सदस्य दयाशंकर पांडे ने पूरे मामले की सुनवाई करते हुए नया आदेश पारित किया है। जिला उपभोक्ता फोरम ने कहा है कि पिछले 9 वर्षों से ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण जिला फोरम और राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के आदेशों को लटका रहा है। रितु माहेश्वरी पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

आपको बता दें कि पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। उनके खिलाफ अवमानना मामले में तब इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। कोर्ट ने माना था कि जमीन लेने के बाद मुआवजा लेने के आदेश का पालन नहीं हुआ। तब सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना ने उन्हें इस मामले में फटकार भी लगाई थी। 

ये भी पढ़ें -  सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे अखिलेश, भाजपा प्रवक्ता ने दी सलाह, देखें वीडियो

संबंधित समाचार