अयोध्या: स्नातक चुनाव को लेकर सपा ने बनाए प्रभारी
अमृत विचार, अयोध्या। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर-फैजाबाद के सपा प्रत्याशी करुणा कांत मौर्या को विजई बनाने के लिए विधान सभावार और विकासखंडवार प्रभारी नामित किए हैं।
मिल्कीपुर विधानसभा से विधायक अवधेश प्रसाद, रुदौली से पूर्व विधायक आनंद सेन यादव, अयोध्या से पूर्वमंत्री तेज नारायण पांडे पवन गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह, बीकापुर से फिरोज खान गब्बर को प्रभारी बनाया गया है। वहीं विकास खंड मवई से रिहान खान, रुदौली से छोटे लाल यादव, अमानीगंज से यदुनाथ यादव, मिल्कीपुर से पृथ्वीपाल यादव, हैरिंग्टनगंज से माखनलाल यादव, बीकापुर से जयप्रकाश यादव और सोहावल से कृष्ण कुमार पटेल व पूरा बाजार से शिव बरन यादव को प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा मया बाजार से बिंदेश्वरी यादव, तारुन से सिया राम निषाद, मसौधा से अजय वर्मा, रुदौली से आमिर खान को नामित किया गया है। यह जानकारी सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने दी।
ये भी पढ़ें - हरदोई: 2016 लाख की परियोजना से संवरेगी बाढ़ग्रस्त गांवों की सूरत
