खटीमा: पटवारी व लेखपाल परीक्षा में 12 केंद्रों में 3274 अभ्यर्थियों ने दी लिखित परीक्षा
खटीमा, अमृत विचार। लोक सेवा आयोग, हरिद्वार की ओर पटवारी, लेखपाल परीक्षा 2022 की लिखित परीक्षा में खटीमा क्षेत्र के 12 केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें 4810 पर 3274 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 1536 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने परीक्षा केंद्रों का निरंतर जायजा लिया। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए।
क्षेत्र में सुबह से ही परीक्षार्थियों के आने का सिलसिला तेज हो गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम बिष्ट ने बताया कि थारू इंटर कालेज में 400 पर 264 ने परीक्षा दी, जबकि 136 अनुपस्थित रहे। राणा प्रताप इंका में 400 पर 290 ने परीक्षा दी जबकि 110 अनुपस्थित रहे।
हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 360 पर 237 परीक्षा में बैठे, 123 अनुपस्थित, राम कुमारी अग्रवाल एसवीएम इंका में 450 पर 323 तथा 127 अनुपस्थित, बालिका इंका में 300 पर 211 बैठे, 89 अनुपस्थित, गुरूकुल एकेडमी झनकट में 250 पर 159 बैठे, 91 अनुपस्थित, अलक्ष्या पब्लिक स्कूल में 350 पर 228 बैठे, 122 अनुपस्थित, सिटी कान्वेंट स्कूल में 400 पर 275 बैठे, 125 अनुपस्थित, हिंद पब्लिक स्कूल में 400 पर 266 बैठे, 134 अनुपस्थित, शिक्षा भारती सीनियर सेकेंडरी में 600 पर 405 बैठे, 195 अनुपस्थित रहे। एसएमएस दत्ता मेमोरियल नोजगे में 600 पर 407 बैठे, 193 अनुपस्थित, सर्राफ पब्लिक स्कूल में 300 पर 209 बैठे, 91 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों का एसडीएम बिष्ट ने निरीक्षण किया। इस दौरान सेक्टर अधिकारी बीडीओ असीत आनंद, सहायक आयुक्त राज्य कर डॉ. रिंकन सिंह, तहसीलदार शुभांगिनी, सहायक आयुक्त राज्य कर प्रदीप चंद्र, ईई लोनिवि मदन मोहन पड़लिया तैनात रहे। एसडीएम बिष्ट ने परीक्षा समाप्ति के बाद पोस्ट आफिस का निरीक्षण कर उत्तर पुस्तिकाओं को भेजने की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सेंटरों से आ रही पुस्तिकाओं को हरिद्वार भेजने की कार्रवाई जारी है।
