शाहजहांपुर: संदिग्ध अवस्था में खेत पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
गले में खरोच के निशान थे, परिजन ने हत्या की आशंका जतायी
शाहजहांपुर, अमृत विचार। कौही गांव का एक व्यक्ति का शव खेत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। उसके गले में नाखून के निशान है। वह खेत पर फसल की रखवाली करने के लिए गया था। परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे है।
परौर थाना क्षेत्र के गांव कौही निवासी 45 वर्षीय जयवीर रोजाना की तरह शनिवार की रात आठ बजे खेत पर फसल की रखवाली करने के लिए गया। क्यों कि जानवर फसल चर जाते थे। वह सुबह आठ बजे घर पर वापस नहीं आए तो पत्नी चित्रा देवी को चिंता हुई। उन्होंने सोचा कि सुबह सात बजे घर पर आ जाते थे। लेकिन आठ बज गए और अभी तक खेत से वापस नहीं आए है। वह पति को ,खेत पर देखने के लिए गई।
उन्होंने देखा कि उसके पति अपने खेत पर ही मृत अवस्था में जमीन पर पड़े थे। पति को मृत अवस्था देखकर उसके होश उड़ गए और पत्नी ने शोर मचाया। मृतक जयवीर के परिवार वाले और गांव वाले खेत पर गए। उनके गले में खरोच के निशान थे। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की खबर से उसकी पत्नी बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: झोपड़ी में फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल, इलाके में मचा हड़कंप
