बरेली: जांच से भाग रही शिक्षिका की सेवा समाप्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षकों के सत्यापन के बीच मंगलवार को मीरगंज के कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षका की सेवा समाप्त कर दी गई। बीएसए ने जांच के दौरान शिक्षिका को तीन बार नोटिस दिया। इसके बाद भी वह सत्यापन के लिए नहीं पहुंची। इसके बाद बीएसए ने कार्रवाई की है। …

बरेली, अमृत विचार। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षकों के सत्यापन के बीच मंगलवार को मीरगंज के कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षका की सेवा समाप्त कर दी गई। बीएसए ने जांच के दौरान शिक्षिका को तीन बार नोटिस दिया। इसके बाद भी वह सत्यापन के लिए नहीं पहुंची। इसके बाद बीएसए ने कार्रवाई की है।

अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद पूरे प्रदेश में कस्तूरबा विद्यालयों के स्टाफ के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। मीरगंज के कस्तूरबा विद्यालय में शारीरिक शिक्षा के लिए तैनात शिक्षिका इंद्रवती को सत्यापन के लिए बुलाया गया, लेकिन वह सत्यापन को पहुंचने के बजाय विद्यालय से ही गायब हो गई। इस पर बीएसए कार्यालय से उनको तीन बार नोटिस भी भेजा गया। उसका भी इंद्रवती ने कोई जवाब नहीं दिया। सत्यापन के लिए किसी भी तरह के कागजात न दिखाए जाने शिक्षिका की सेवा समाप्त कर दी गई है। बीएसए विनय कुमार ने बताया कि इंद्रवती कौशांबी की रहने वाली हैं।

संबंधित समाचार