सिलीगुड़ी में डिटरजेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग, करीब दस करोड़ रुपए का नुकसान
सिलीगुड़ी/पश्चिम बंगाल। दी। उन्होंने बताया कि न्यू जलपाईगुड़ी थानाक्षेत्र के फुलबारी में शनिवार देर शाम को फैक्टरी से धुंआ उठता नजर आया।
यह भी पढ़ें- अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर ‘करणी सेना परिवार’ ने भोपाल में शुरू किया आमरण अनशन आंदोलन
शुरू में तो फैक्टरी के श्रमिकों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की लेकिन जब वे सफल नहीं हुए जब अग्निशमन विभाग को सूचना दी गयी। अधिकारियों ने बताया कि पांच दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने में 10 घंटे लग गये और रविवार तड़के जाकर आग बुझायी जा सकी। उन्होंने कहा कि आग का असर इतना था कि फैक्टरी के भवन की छत भी ढह गयी। उन्होंने इलेक्ट्रिक शॉट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जतायी ।हालांकि उसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
फैक्टरी के एक अधिकारी ने बताया कि आग से करीब 8-10 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अंदाजा है क्योंकि पूरी विनिर्माण इकाई जलकर राख हो गयी। उनके अनुसार नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि आग की सटीक वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाने का है अफसोसः गौतम अडाणी
