राज्यों के विधानमंडल के अध्यक्षों की कांफ्रेंस में जाएंगे सतीश महाना
लखनऊ। राज्यों के विधानमंडल अध्यक्षों और सचिवों की तीन दिवसीय कांफ्रेंस 10 से 12 जनवरी तक जयपुर में आयोजित हो रही है। 10 जनवरी को सचिवों की तो 11 जनवरी को विधानसभा अध्यक्षों की कांफ्रेंस होगी। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए 10 जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जाएंगे। इसी कड़ी में सचिवों की कांफ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए 9 जनवरी को प्रदेश की विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे, विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश कुमार व विधानसभा के संयुक्त सचिव अरविन्द पाठक जयपुर जाएंगे। विधानमंडलों के अध्यक्षों की कांफ्रेंस का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला करेंगे।
ये भी पढ़ें : आवारों कुत्तों के खौफ से कब मिलेगी निजात
