लखनऊ -बाराबंकी रेलखंड पर ट्रेनों को मिलेगी रफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

76 रूटों के इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य पूरा

लखनऊ । लखनऊ -बाराबंकी रेलखंड पर अब ट्रेनों को रफ्तार मिलेगी । इस रेल मार्ग पर रेल दोहरीकरण और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा होने से समय बचत के साथ रेल यात्रियों का सफर सुरक्षित व सुगम होगा । रेलवे नवीन तकनीकों को अपनाकर आधुनिक सुविधाओं में तेजी से वृद्धि कर रहा है।

रविवार को बाराबंकी रसौली स्टेशन पर 76 रूटों के इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को पूरा कर लिया गया। इस कार्य में 21 नई प्वाइंट मशीन, 17 मुख्य सिग्नल, 11 शंट सिग्नल शामिल है।इस कार्य के साथ एक लेवल क्रॅासिंग पर इलेक्ट्रानिक लेवल बूम व स्लाडिंग बैरियर से बदला गया है साथ ही लेवल क्रॉसिंग संख्या 171 के स्थान पर लिमिटेड हाईट सबवे बनाया गया है इसके अलावा यार्ड रिमाडलिंग के तहत 4 रनिंग लाइनें, एक कॉमन लोंगर लूप व एक उपरिगामी पैदल पुल समेत दो हाई लेवल प्लेटफॉर्म का निर्माण किया गया है ।इसके साथ ही बाराबंकी- सफदरगंज रेलखंड के बीच रेल दोहरीकरण के काम में सुगमता होगी साथ इस खंड में सेक्शनल क्षमता को और बढ़ाने में योगदान देगा। इस कार्य के पूर्ण होने से रेल विकास में आ रही बाधाएं दूर होंगी । उत्तर रेलवे की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा के मुताबिक विभिन्न स्टेशनों पर नवीन तकनीक वाली इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य तेजी से किया जा रहा है| इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की स्थापना से एक जहां रेल संचालन सुगम होगा वही बेहतर संरक्षा सुनिश्चित होती है ।

ये भी पढ़ें : तीन करोड़ से संवरेगा अलंकृत उद्यान पार्क

संबंधित समाचार